बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में पराली जलाने वाले पांच किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बड़े हिस्से में पराली जलाए जाने की सूचना पर राजस्व टीम व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग विरोध भी किया। इसके बाद केस दर्ज कराया गया।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम बड़नापुर में गुड्डू, पिंटू व लल्लन खेतों के बड़े हिस्से में पराली जला रहे थे। लेखपाल पवन मौर्य की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दमकल टीम को बुलाकर आग पर काबू पाया। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कुछ लोग विरोध पर उतर आए। टीम ने गुड्डू व पिंटू को हिरासत में ले लिया। बिहुरा गांव में रामआसरे व शिवकुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्रीय सिपाही, ग्राम प्रधान व कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।