फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एसडीएम सदर अभय पांडेय बृहस्पतिवार दोपहर नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। विपणन शाखा के एक क्रय केंद्र के रजिस्टर में किसानों को अक्तूबर से लेकर जनवरी तक टोकन आवंटित करने की लिखापढ़ी देख एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से जवाब तलब किया। प्रभारी कोई जवाब नहीं दे पाया। एसडीएम ने रजिस्टर में दर्ज नाम और मोबाइल नंबरों में से एक किसान से बात की तो वह भी तारीख नहीं बता पाया। एसडीएम ने सीधे किसानों से धान की खरीद करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी ने सफदरगंज में विपणन शाखा, भारतीय खाद्य निगम और मंडी परिषद के क्रय केंद्र का जायजा लिया। मंडी के कांटे पर बृहस्पतिवार से खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें