फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर में कम कर दी हजारों यूनिट बिजली की रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मीटर में रीडिंग कम कर बिजली चोरी का एक मामला लोनीकटरा क्षेत्र में पकड़ा गया है। बियर की दुकान के बिल की जांच के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने अवर अभियंता राम बालक वर्मा की अगुवाई में गुरुवार को कान्हूपुर बाजार में मीटर की जांच की। बियर की एक दुकान में लगे मीटर में मात्र दो हजार यूनिट रीडिंग थी जबकि बकाया बिल करीब 45 हजार से अधिक का था। आशंका होने पर पूछताछ में मीटर रीडिंग घटाए जाने का खुलासा हुआ। टीम के सदस्यों के मुताबिक दुकानदार रामजानकी ने बताया कुछ दिन पहले विद्युत कर्मी बताकर पहुंचे लोगों ने मीटर रीडिंग में सुधार कर बिल कम कराने के नाम पर 20 हजार रुपए लिए थे। मीटर में रीडिंग कम कर दी गई लेकिन बिल कम नहीं हो सका है। जेई ने बताया कि कान्हूपुर बाजार में बियर की दुकान के मीटर में छह हजार यूनिट रीडिंग घटा कर दो हजार यूनिट की गई है। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर रीडिंग कम किए जाने की आशंका है।
जेई ने लोनीकटरा थाने में आशीष वर्मा निवासी खैराकनकू सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। लोनीकटरा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने बताया अवर अभियंता राम बालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर विभागीय जानकारों के मुताबिक एक यूनिट बिजली खर्च करने पर उपभोक्ता को करीब सात रुपये चुकाने पड़ते हैं। चार हजार यूनिट रीडिंग घटने पर पावर कार्पोरेशन को 28 हजार रुपये का दुकानदार ने नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र में कई जगह मीटर रीडिंग घटा कर लाखों रुपये का चूना लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें