फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बे में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक की जांच के बाद उसके संचालक के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने केस दर्ज कराया है। संचालक पर जांच के दौरान धमकी देने का भी आरोप है। दो दिन पहले एसडीएम ने क्लीनिक को सील करा दिया था।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे कस्बे के पूरे मित्तई वार्ड में काफी समय से क्लीनिक चलाकर इलाज कर रहे राजेंद्र अग्रवाल उर्फ कक्कू के विरुद्ध केस दर्ज किया है। राजेंद्र पर जांच के दौरान अभद्रता करने व धमकी देने का भी आरोप है। मालूम हो 27 जून को सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र राय ने कस्बे में संचालित क्लीनिक की जांच की थी। राजेंद्र अग्रवाल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र व अन्य अभिलेख नहीं मिले थे। अस्पताली कचरा निस्तारण की भी व्यवस्था नहीं थी। दो दिन तक क्लीनिक से संबधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर 29 जून को एसडीएम प्रतिपाल सिंह व सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें