बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन के चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करते मिले 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं की बिजली बिल जमा न करने पर काटी गई।
अधिशाषी अभियंता आरके मिश्र के निर्देश पर सोमवार को चेेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आजादनगर, मोहारीपुरवा, गदिया, संदौली उमरपुर भिटौलीकला, लखपेड़ाबाग, दीनदयालनगर व कृष्णानगर में बकाया बिल जमा न करने वाले 60 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। इस दौरानसंदौली उमरपुर भिटौलीकला निवासी हमीद, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश, जगदीश कुमार, गौरव, निगार, हिमांशु और धनोखर की राम सिंह मार्केट के जगरूप लाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अमरेश वर्मा व स्वामीनाथ के खिलाफ अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।