फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मारपीट में चोटिल गर्भस्थ की प्रसव बाद मौत, केस दर्ज

Tue, 04 Jun 2024 04:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज(बाराबंकी)। बच्चों के झगड़े के बाद हुई मारपीट में विपक्षियों ने गर्भवती महिला के पेट पर मिट्टी का ढीला फेंक कर मार दिया। इससे गर्भवती की हालत बिगड़ गई। साथ ही गर्भस्थ शिशु भी घायल हो गया। प्रसव के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। इस मामले में ने आरोपी गोविंद गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थानांतर्गत गुलरिया बरेठी गांव की विमला पत्नी राजेन्द्र गौतम ने बताया कि 28 मई की शाम घर के बाहर बच्चे झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच नाराज हो कर पहुंचे गोविंद पुत्र हीरालाल गौतम ने गलियां देते हुए मिट्टी का एक ढीला उठाकर गर्भवती के पेट पर मार दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। पति ने उसे गंभीर हालत में फतेहपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां गर्भस्थ शिशु का प्रसव कराया गया। डाक्टरों ने नवजात की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान दो जून को नवजात की मौत हो गई। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोविंद गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें