फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धनतेरस पर खरीदारी कर लौट रहे किसान की मौत

Sat, 07 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धनतेरस पर खरीदारी कर घर लौट रहे 40 वर्षीय किसान पप्पू की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। त्रिलोकपुर-कटुवा मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पप्पू कोतवाली क्षेत्र के कटुवा मजरे गोपालपुर निवासी थे। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां मोहिनी, सोहनी, वैष्णवी और दो बेटे पुष्पेंद्र, शैलेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें