नूरजहां की मौत के बाद सीएचसी में बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने पति के साथ घर को वापस जा रही महिला चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम कोडरी गोपालपुर निवासी जलालुदीन मंगलवार को अपनी पत्नी नूरजहां (35) के साथ बाइक से कस्बा फतेहपुर कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार आया था। मोटरसाइिकल से पति और पत्नी घर को लौट रहे थे तभी फतेहपुर भगौली मार्ग पर हादसा हो गया।