फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने के बहाने तलाकनामे पर लगवाया अंगूठा

Tue, 09 May 2017 11:39 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
तलाक पीड़िता जन्नतुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार भले ही तीन तलाक रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हो, पर तलाक देने वालों ने नया तरीका ढूंढ लिया है। पत्नी के नाम घर की रजिस्ट्री कराने के बहाने उससे तलाकनामे पर अंगूठा लगवाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने दूसरी शादी करने के बाद तलाक का नोटिस भेजा तो पीड़िता के पांव तले जमीन खिसक गई। पीड़िता ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर    पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।       
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी जन्नतुल (26) पुत्री सजन्नुल की शादी चार साल पूर्व मसौली के कटरा मोहल्ला निवासी अली मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

उसके बाद उसे कोई संतान नहीं हुई। इससे उसका पति नाराज रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे दिसंबर 2016 में रजिस्ट्री कार्यालय ले गया और कहा कि उसकी दादी का घर उसके नाम रजिस्ट्री करा रहा है। पीड़िता के पति ने घर के कागजात बता उससे तलाकनामे पर अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह उसे मायके भेज आया और दो-चार दिन बाद बुला ले जाने को कहा। उसके कुछ दिन बाद पीड़िता ने बुला ले जाने को कहा तो वह बहाने बनाने लगा। बीती दो जनवरी को युवक ने दूसरी शादी सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम चंदवारा निवासी एक युवती से कर ली।

जानकारी पर पीड़िता ने इसका विरोध जताया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। फरवरी में उसके पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलते ही परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़िता ने इस संबंध में मंगलवार  को जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें