फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महंगे सोने और चांदी ने घटाया आभूषणों का वजन

Tue, 07 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
आभूषण खरीदते लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। सराफा बाजार में करवा चौथ की रौनक खूब बिखर रही है। हालांकि सोने और चांदी की महंगाई का असर भी बाजार पर साफ दिख रहा है। मंगलसूत्र हो या कान की बाली या नथ, सभी का वजन हल्का करने की डिमांड लोग कर रहे हैं ताकि बजट में फिट बैठ सके। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि महंगाई के चलते बिक्री पर खासा असर पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार और कस्बों में ज्वैलर्स की दुकानों पर इन दिनों खासी भीड़ नजर आ रही है। करवा चौथ का त्योहार 10 अक्तूबर को है। इसकी तैयारियों में सुहागिनें खरीदारी के लिए आभूषण की दुकानों पर पहुंच रही हैं। इस बार सोने-चांदी के भाव काफी बढ़ गए हैं। मंगलवार को सोने का भाव 1.23 लाख रुपये प्रति तोला और चांदी 1.53 लाख रुपये किलो रहा।
करवा चौथ की खरीदारी के चलते सराफा बाजार में भीड़ तो है, लेकिन इस बार आभूषणों का वजन कम हो गया है। ऐसे में महिलाओं का जोर चांदी पर अधिक है। इस बार बाजार में चांदी की पायल व बिछिया की डिमांड है। पायल के नए-नए डिजाइन और आपसी मेल वाले बिछिया काफी पसंद किए जा रहे हैं। डिजाइन भी पिछले वर्ष के मुकाबले नए हैं। सोने में जहां पत्ते वाला डिजाइन नया आया है तो पायल में लटकन और झालर वाले डिजाइन की मांग अधिक है।
विज्ञापन





हल्के मंगलसूत्र खरीद रहे लोग
सोने के दाम अधिक होने से चांदी की खरीदारी हो रही है। इस बार सोने के हल्के मंगलसूत्र काफी पसंद किए जा रहे हैं। खर्च कम करने के लिए पुराना आभूषण बदलकर लोग नया खरीद रहे हैं।
- मनोज महेंद्र, सराफा व्यापारी



चांदी के हल्के आभूषणों की बढ़ी मांग
इस करवाचौथ पर महंगाई का असर है। सोने के बजाय लोग चांदी की पायल व बिछुए खरीद रहे हैं। बेटियों को देने के लिए चांदी के हल्के करवा की मांग ज्यादा है।
-उमंग मेहरोत्रा, सर्राफा कारोबारी



भाव पूछकर लौट जाते ग्राहक
दुकान पर ग्राहक आते हैं और आभूषण के भाव पूछकर लौट जाते हैं। महंगाई के चलते सोने के आभूषण लोग कम ले रहे हैं। चांदी के आभूषण ज्यादा खरीद रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बिक्री कम होने के आसार नजर आ रहे हैं।
- रितेश रस्तोगी, सर्राफा कारोबारी


महंगाई की मार ने बदल दिया उपहार
सोने-चांदी पर महंगाई की मार ने सुहागिनों को दिया जाने वाला उपहार बदल दिया है। दरअसल, आभूषण महंगे होने से लोग अपनी पत्नी के लिए कोई दूसरा उपहार खरीदने की योजना बना रहे हैं। अमरजीत सिंह बताते हैं कि हर वर्ष करवा चौथ पर पत्नी को उपहार में आभूषण देते थे, महंगाई के चलते इस बार साड़ी देने की प्लान है। अमित मिश्रा भी आभूषण के बजाय कोई अन्य उपहार खरीदने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें