फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज

Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनावों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन गांवों में राजनीतिक हलचल जोरों पर है। संभावित उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। मौजूदा प्रधान गांवों में ज्यादा से ज्यादा विकास हो इसके लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रहे हैंं। डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 1,155 ग्राम पंचायत हैं। अभी की मतदाता सूची में 23 लाख 59 हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से करीब 9 लाख 49 हजार डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनका सत्यापन युद्धस्तर पर जारी है, और अब तक 5 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिसमें 38 हजार से अधिक के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
दावेदारों की रणनीति चुनाव की गहमागहमी के बीच, दावेदार नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और मौजूदा मतदाताओं के नाम बढ़वाने के लिए सक्रिय हैं। वे मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें