फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब डीडी यूपी के ‘हमारे नायक’ सीरियल का हिस्सा बने पद्मश्री राम सरन

Mon, 16 Feb 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीडी नेशनल पर खोजी किसान सीरीज के लिए प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा के जीवन पर आधारित एपिसोड की शूटिंग के बाद, अब डीडी यूपी चैनल मेरे नायक सीरियल का निर्माण कर रहा है। इस सीरियल का एक एपिसोड पद्मश्री राम सरन की कृषि तकनीकों और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जोड़ते हुए तैयार किया जा रहा है। रविवार से राम सरन के हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव स्थित कृषि फार्म पर इसकी शूटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

सीरियल के प्रस्तुतकर्ता शम्स हैदर नकवी और श्याम नरायन चौधरी के नेतृत्व में टीम ने शूटिंग की। नकवी ने बताया कि इस कार्यक्रम के निर्देशक आत्म प्रकाश मिश्र हैं। मेरे नायक सीरियल का उद्देश्य पद्मश्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों के जीवन और उनके कार्यों को बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के साथ जनता के सामने लाना है। इस सीरियल में कुल 52 एपिसोड बनाए जा रहे हैं। राम सरन वर्मा की उन्नत खेती के मॉडल और उनके जीवन को भी एक एपिसोड के माध्यम से डीडी यूपी चैनल पर दिखाया जाएगा।
राम सरन वर्मा की टिश्यू कल्चर केला की खेती, सहारा विधि से टमाटर की खेती, आलू, मेंथा, तरबूज, खरबूजा आदि की खेती का तरीका कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाला है। उनके इस मॉडल के अनुरूप लाखों किसान अब खेती कर रहे हैं। 16 दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनके खेत पर जाकर खेती देखी थी और तब से वे विभिन्न मंचों पर उनकी खेती की सराहना करते रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प में राम सरन वर्मा के मॉडल पर आधारित खेती को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में, डीडी यूपी के इस सीरियल के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें