फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नया बस स्टेशन बनने के बाद भी बसों का ठहराव नहीं

Sat, 10 May 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ंबाराबंकी। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में नया बस स्टेशन बनाया गया। इसके बावजूद यहां बसों का ठहराव न होने से सन्नाटा पसरा रहता है। इसका सीधा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। चालकों की मनमानी के चलते बसें स्टेशन की जगह हाईवे पर ही सवारी उतार कर व बैठाकर आगे निकल जाती हैं। ऐसे में बसों के स्टेशन पर न आने से इनकी जानकारी के लिए लगी एलईडी स्क्रीन बेमानी साबित हो रही है। यात्रियों को इसके माध्यम से बसों के आवागमन संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

हालांकि अनुबंधित बसों का अनुबंध खत्म होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर कराने के लिए 20 नई बसों को विभिन्न रूटों पर फिर से संचालित किया जाएगा। मुख्य प्रधान प्रबंधक ने इसके लिए 20 बसों का आवंटन किया है। यह बसें इस माह के अंत तक परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए रूट सर्वे किया जा रहा है। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है और बस की कमी है, प्राथमिकता के आधार पर बसों का संचालन रूट वाइज कराया जाएगा। अनुबंध खत्म होने के कारण जिले में संचालित रोडवेज बसों की संख्या 87 घटकर 79 हो गई है। 20 नई बसों के बेड़े में फिर से शामिल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
नए बस स्टेशन पर सात डबल डेकर बसें भी आ चुकी हैं। संचालन के लिए टीआर और बसों की चार्जिंग के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें