फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूना ब्लीचिंग खरीद में घोटाला, निलंबित किए गए जैदपुर ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश नगर निकाय के निदेशक ने चूना-ब्लीचिंग की खरीद में घोटाले आदि के आरोपों की जांच के बाद जैदपुर नगर पंचायत में तैनात अधिशाषी अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इसके बाद डीएम आदर्श सिंह ने आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय निदेशक द्वारा की गई निलंबन की यह कार्रवाई वर्तमान समय में जैदपुर नगर पंचायत के ईओ योगेश प्रताप मिश्रा के नगर पंचायत सतरिख में तैनाती के दौरान हुए घोटाले में की गई है। बताया गया है कि एक सितंबर से 24 अक्टूबर 2019 के मध्य सतरिख नगर पंचायत में ईओ के अतिरिक्त चार्ज के दौरान ईओ योगेश प्रताप मिश्रा ने चूना व ब्लीचिंग पाउडर की खरीद का कागजों पर आदेश दिए और आपूर्ति न लेकर भुगतान कर दिया गया।
इसी दौरान 25 से 30 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराए गए लेकिन यहां के सेवानिवृत्त कर्मचारी अखिलेश कुमार व कमाल के देयकों का भुगतान नहीं किया गया। जबकि बिना शासन की मंजूरी के निकाय सतरिख में जलकल पर्यवेक्षक व अन्य पदों पर की गई मिथलेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, अवनीश, आशीष, ललित, जितेंद्र सिंह की भर्ती को नजरअंदाज कर वेतन व अन्य देयकों के भुगतान कर दिए गए।
विज्ञापन

साथ ही एक कर्मचारी जितेंद्र सिंह को लेकर निदेशक नगर निकाय व डीएम बाराबंकी की ओर से मांगी गई डिटेल के पत्र को गायब कर दिया गया। इन सभी गड़बड़ी के बाद शासन से यह कार्रवाई की गई है। सीडीओ एकता सिंह ने ईओ योगेश प्रताप मिश्रा के निलंबन की पुष्टि की है।
हमेशा विवादों में रहे ईओ
जैदपुर में तैनात ईओ योगेश प्रताप मिश्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। इन पर फोन न रिसीव करना, अपने खास लोगों से ठेकेदारी करवाना, नगर पंचायत में कभी भी भ्रमण न करना आदि आरोप लगते रहे हैं। जबकि अपनी मजबूत पहुंच के चलते वह हमेशा बचते रहे। लेकिन अब इस कार्रवाई के बाद अन्य नगर पंचायतों के ईओ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें