फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी गलन से कांपे लोग अलाव का लिया सहारा

Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। रविवार को भी तेज गलन रही। जिससे लोग कांप उठे। राहत के लिए लोेगों ने अलाव का सराहा लिया। दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन सर्द हवा के चलते धूप भी बेअसर रही। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए या फिर अलाव के सहारे रहे। रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार की भोर से मौसम का मिजाज बदला रहा। लोग सुबह घरों में ही दुबके रहे तो बाहर निकले लोग लगन से कांप उठे। जहां-तहां लोगों ने अलाव का सहारा ठंड से बचने के लिए लिया। दोपहर में धूप तो खिली लेकिन सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। जिसके  चलते धूप बे असर रही। लोग जहां तहां ठिठुरते रहे। शाम ढलते ही फिर से ठंडक बढ़ गई जिससे लोग घराें में दुबक गए। बाहर रहे लोग अलाव के इर्द गिर्द ही जमा रहे। रविवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें