फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिले तीन लावारिस बच्चे

Sun, 17 Jan 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस में शनिवार की रात तीन लावारिस बच्चे मिले। आरपीएफ ने तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया है। बच्चे जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं। बच्चों ने बताया कि तीनों बच्चे घर से भाग कर भोपाल जा रहे थे।
विज्ञापन


जौनपुर से होकर आने वाली साबरमती में शनिवार की रात तीन बच्चों को जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर उतारा। बच्चों ने अपना नाम नाटे (12), अमित (13) व सूरज (12) निवासी खेतासराय जिला जौनपुर बताया।

पूछताछ में तीनों बच्चों ने बताया कि उनके बड़े भाई भोपाल में रह कर काम करते हैं। तीनों ने बताया कि वह तीनों अपने भाइयों के यहां काम करने जा रहे थे। आरपीएफ ने तीनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन बाराबंकी को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें