फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच गरजी जेसीबी, अवैध कब्जा हटावाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत दरियाबाद में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की न चली। कई लोगों ने स्वयं कब्जा हटा लिया जबकि कई दुकानों के सामने हुए निर्माण तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

दरियाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पहले ही घोषणा करके बता दिया गया था कि जिन लोगों ने कब्जा किया है, हटा लें। इस घोषणा से कुछ ही लोगों ने अपना कब्जा हटाया था। तमाम लोगों ने रास्ते तक निर्माण कर रखा था तो कई लोगों की टिनशेड रास्ते में थी।
सोमवार को एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दरियाबाद मुख्य चौराहे पर अभियान चलाया गया। सड़क के बगल में दुकानदारों द्वारा किया गया निर्माण व टिनशेड जेसीबी से हटा दिया गया। टीम ने नाले के ऊपर अवैध कब्जा कर दुकान चला रहे सभी व्यापारियों का कब्जा हटवाया। इस दौरान मुख्य चौराहे पर कपड़े की दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दुकान के मालिक ने टिन शेड आदि न गिराने की बात कहते हुए जेसीबी चालक को रोकने लगे। दुकान मालिक की एसडीएम से वार्ता हुई मगर हंगामे के बीच अतिक्रमण हटा दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब हर माह दो बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा। कब्जा हटाने गई टीम में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल, चौकी प्रभारी दरियाबाद सुरेश चंद्र मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें