फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व व पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक गांव से अतिक्रमणकारियों के कब्जे से करीब 10 बीघा जमीन मुक्त कराकर उनके वास्तविक पट्टा स्वामियों के कब्जे में दी है। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामला तहसील फतेहपुर के परगना कुर्सी क्षेत्र के राजस्व ग्राम बैना टीकरहार का है। यहां की करीब दस बीघा भूमि भग्गन, सुभाष व देवेंद्र निवासी बैना टीकरहार के नाम पट्टे के रुप में आवंटित थी। इस पर अवैध रुप से गांव के ही सुभाष, संतोष व सामग्री देवी ने अवैध कब्जा कर रखा था। पीड़ित पट्टाधारक अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिये बार-बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। किन्तु अवैध कब्जेदार अपना कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे।
शनिवार को एसडीएम सचिन कुमार वर्मा की अगुवाई में सीओ योगेश कुमार, तहसीलदार राहुल सिंह कुर्सी, बड्डूपुर व घुंघटेर थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और अतिक्रमणकारियों का कब्जा हटाकर पट्टाधारकों की जमीन उन्हें वापस दिलाई। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन की इस कार्यवाही में तनाव के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि आवंटित पट्टे के भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत तरीके से कब्जा कर रखा था। कब्जे को हटाकर पट्टा आवंटियों को काबिज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें