फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्वयं सहायता समूह की बैठक में आत्मनिर्भरता पर जोर

Sun, 25 Oct 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरख। विकासखंड हरख की ग्राम पंचायत सतरिख देहात में स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता एडीओ आलोक सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में समूह के संचालन, नियमित बचत, आजीविका संवर्धन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा हुई। आलोक सिंह ने महिलाओं को आपसी सहयोग से रोजगार बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन प्रबंधक पंकज पांडेय ने समूह की गतिविधियों को सुचारु रखने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की जानकारी दी। बैठक में पंकज पांडेय, सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार, ग्राम प्रधान प्रशासक अशोक यादव, राहुल यादव सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें