फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दस घंटे ठप रही 50 गांवों की बिजली

Sun, 16 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवासड़क। रामसनेहीघाट के सनौली फीडर से शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण क्षेत्र के 50 गांव अंधेरे में डूब गए। कोडरी गांव के पास शनिवार रात बिजली के तार पर एक पेड़ की डाल गिर गई। जिससे पूरे चुरई, राजपुर, पूरेकोट, कोडरी, तूनिहा, बरजोर पुरवा, लोधेसिंह पुरवा सहित लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सुबह बिजली न होने से लोगों को पेयजल के लिए भी भटकना पड़ा। सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने टूटे हुए तार को बदलने का काम शुरू किया। आपूर्ति शनिवार सुबह दस बजे बहाल हो सकी। इस तरह लगभग 10 घंटों तक इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि अब आपूर्ति पूरी तरह से दुरुस्त करा दी गई है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें