फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रभारी मंत्री के सामने उठाई बिजली समस्या

Wed, 18 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। मसौली की ग्राम पंचायत वाजिदपुर में मंगलवार शाम आयोजित जनचौपाल में बिजली और सिंचाई विभाग की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। ग्रामीणों ने कारागार मंत्री सुरेश राही को बताया कि गांव में 125 बिजली कनेक्शन होने के बावजूद महज 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे घरों में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


जनचौपाल में ग्रामीणों ने नहर की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। सर्वेश कुमार, रामचंद्र रावत और रोशन वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर नहर पुलिया से राम सिंह के घर तक पक्की नहर और आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि नहर की पटरी क्षतिग्रस्त होने से आए दिन कटान हो जाता है। इससे खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद होती हैं। कच्चे रास्ते भी बह जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। मंत्री सुरेश राही ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इससे पहले चौपाल में पहुंचने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी पूरी कराई।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय, जिला अध्यक्ष भुल्लन वर्मा, रंजीत वर्मा, ग्राम प्रधान रामनिवास यादव, रामानंद यादव, पूर्व प्रधान रामचंद्र, अजय पटेल, गोविंद जायसवाल मौजूद रहे। चौपाल से पहले मंत्री ने भाजपा कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार चल रहा है, इससे सतर्क रहने के लिए लोगों के बीच में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जाएं और जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें