फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौ घंटे गुल रही बिजली, एक लाख आबादी को हुई परेशानी

Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोहरे के कारण मुख्य लाइन में लगा इंसुलेटर शाहपुर गांव के पास दग गया। इससे मंगलवार की रात ढाई बजे से नगर पंचायत के सभी 13 वार्डों समेत करीब 110 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। वहीं सीएचसी, कोतवाली, ब्लॉक मुख्यालय सहित नगर पंचायत आदि में काम प्रभावित रहा। इससे करीब एक लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई। जेई अमन सिंह ने बताया कोहरे के कारण मुख्य लाइन में लगा इंसुलेटर शाहपुर गांव के पास पंचर हो गया था। पेट्रोलिंग टीम की सूचना के बाद पावर हाउस से फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
इधर, बिजली की आवाजाही ने किया परेशान
कोटवाधाम सरायदुनौली बिजली उपकेंद्र पर सोमवार रात अचानक मुख्य लाइन का तार टूट जाने से करीब 150 से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद मंगलवार शाम फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद बिजली आई, लेकिन देर रात फिर बिजली गुल हो गई। करीब पांच घंटे बाद फिर आई। बुधवार को दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। जेई एनएल चौधरी ने बताया की कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें