बाराबंकी। प्रदेश की संस्कृति और विरासत को संजोने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश दिवस का जोरदार आगाज हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा व विशेष सफाई अभियान में बेहतर योगदान करने वाले प्रधान, सचिव, बीडीओ व सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
नगर पालिका के टाउन हाल में बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व सीडीओ एकता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि देश विकसित भारत के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में हम सभी को उत्तर प्रदेेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लेना चाहिए और अपना अधिकतम योगदान करें। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं। मंच संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। डीडीओ भूषण कुमार, श्रवण कुमार, मनीषा चौधरी, आरती वर्मा, सौरभ त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
बीडीओ मसौली संस्कृता मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, बीडीओ बनीकोडर विनय कुमार, सीएम फेलो अलकमा बानो, प्रधान राकेश कुमार, रानी देवी, शबाना, एडीओ पंचायत जानकीराम, सहकारिता खुशबू राय, सफाईकर्मी राममनोहर, विवेक कुमार समेत 50 लोग सम्मानित हुए। शहरी आजीविका मिशन 500 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के लिए इंदू यादव व जेबा अतीक को प्रशस्ति पत्र दिया गया। पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सुनीता, प्रीती, विनीता, रुखसाना खातून व चांदनी देवी को टूलकिट दी गई।
शुभकरन, सुमन व संजय अव्वल
जीआईसी प्रधानाचार्य राधेश्याम की देखरेख में रंगोली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली में जीआईसी के शुभकरन पहले, जमीलउर रहमान की पूनम कनौजिया दूसरे और जीजीआईसी की छात्रा अर्पिता व सरस्वती विद्या मंदिर की नंदिनी तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में जीजीआईसी की सुमन पहले, जमीलउर रहमान की वैष्णवी वर्मा दूसरे व यंग स्ट्रीम के पार्थ सारथी तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में जीआईसी के संजय कुमार को पहला, जमीलउर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज की सदफ को दूसरा और व जीआईसी के आदित्य तिवारी को तीसरा स्थान मिला।