फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली बिल राहत योजना शुरू, 662 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली बिल राहत योजना 2025 सोमवार से जिले में शुरू हो गई। बाराबंकी डिवीजन में ही 278 स्थानों पर शिविर लगाए गए, जहां सुबह से ही अधिकारी-कर्मचारी और उपभोक्ता पहुंच गए। योजना के तहत छूट का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं की शिविरों में भीड़ जुटी रही। अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देते रहे। योजना के पहले दिन जिले भर में कुल 662 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में 2 लाख 80 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में उपभोक्ताओं के बिजली बिल का 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा और मूल रकम पर भी 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। देवा क्षेत्र में आठ स्थानों पर शिविर लगाए गए। एसडीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि देवा उपकेंद्र क्षेत्र के 44,600 उपभोक्ताओं पर करीब 20 करोड़ रुपये का बकाया है। शिविर के पहले दिन 350 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। वहीं फतेहपुर डिवीजन में 12 स्थानों पर कैंप लगाए गए। इस डिवीजन में 48 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 80 करोड़ रुपये का बकाया है। उधर, रामसनेहीघाट क्षेत्र में छह स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 28 और सिरौलीगौसपुर में 22 उपभोक्ताओं ने पहले दिन पंजीकरण कराया।
-
बाक्स-
हैदरगढ़ में लगे शिविर में रहा सन्नाटा
उपखंड कार्यालय हैदरगढ़ में लगे शिविर में सोमवार को सन्नाटा रहा। हैदरगढ़ डिवीजन में 54,190 उपभोक्ता बकायादार हैं। इनमें 16,976 उपभोक्ताओं पर 37,19,30,463 रुपये बकाया है, जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया। 37,214 उपभोक्ताओं पर 37,68,21,921 रुपये का बकाया है, जिन्होंने मार्च 2025 के बाद बिल जमा नहीं किया है। क्षेत्र में 13 स्थानों पर शिविर लगाए गए, लेकिन पहले दिन केवल 86 उपभोक्ताओं ने ही योजना में पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें