सिद्धौर। पड़रा बिजली केंद्र से कोठी बिजली उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन का तार सोमवार सुबह अचानक बीबीपुर गांव के पास कुलदीप के खेत में गिर गया। तार गिरते ही पास में रखे धान के पुआल में आग लग गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस तार के टूटने से कोठी उपकेंद्र से जुड़े इनायतपुर, लाखुपुर, दयालपुर, नौबस्ता, रामदीन पुरवा, छतौनी, लोखडिया समेत करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह से शाम तक ठप रही। लगभग 11 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जूनियर इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन का तार टूट गया था। मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करवा दी गई है।
(संवाद)