फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किताब नहीं, ईमेल पर मिलेगा एनसीईआरटी का सिलेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नई शिक्षा नीति को लेकर माध्यमिक स्कूलों को हाईटक करने की कवायद शुरू हो गई है। कॉलेज व विद्यार्थियों की ऑनलाइन जानकारी घर बैठे मिले, इसके लिए कॉलेज, शिक्षक व विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाने का काम पूरा होने को है। इसके बनने के बाद विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम का पूरा सिलेबस घर बैठे ईमेल पर ही मिल जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर वह पढ़ाई कर सकेंगे। इससे किताब की खरीद पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन

जिले में 298 माध्यमिक स्कूल में 38 राजकीय, 35 अशासकीय सहायता प्राप्त व 225 वित्त विहीन स्कूल हैं। इन स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक 1,45,112 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से जहां 276 कॉलेजों ने अपनी ईमेल आईडी बना ली है। वहीं अब तक 1,31,745 छात्र-छात्राओं की भी ईमेल आईडी बन गई है।
वहीं सभी 3063 शिक्षकों ने भी अपनी ईमेल आईडी बनाकर विभाग को उपलब्ध करा दी है। ईमेल आईडी बनाने में बाराबंकी जिला प्रदेश की टॉपटेन सूची में शामिल है। ईमेल आईडी बनने से जहां माध्यमिक स्कूल के बारे में पूरी सूचना ऑनलाइन हो सकेगी। वहीं अब परिषद माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी का पूरा सिलेबस ईमेल पर ही उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन

ताकि विद्यार्थियों की किताब पर खर्च होने वाली राशि बच सके। वहीं स्कूल, छात्र व शिक्षक के बीच ऑनलाइन सूचनाओं का आदान-प्रदान भी हो सकेगा। तो किसी भी माध्यमिक स्कूल में दाखिले से पहले वहां की सुविधाओं की जानकारी भी ऑनलाइन हो सकेगी।
माध्यमिक स्कूल व उनके शिक्षक व विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाने काम अंतिम चरण में है। अभी तक जो काम हुआ उसमें बाराबंकी प्रदेश के टॉप टेन जिलों में है। नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र-छात्राओं को उनके एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पूरा सिलेबस उनकी मेल आईडी पर भेजा दिया जाएगा। ऐसे में किताब की खरीद पर होने वाले खर्च की बचत होगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें