फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर अलर्ट रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आगमन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। अस्पताल परिसर को लकदक कराने का कार्य तेज कर दिया गया। टूटी पड़ी नल की टोटियों को जहां ठीक कराने का कार्य किया जा रहा था वहीं परिसर में बने गड्ढों आदि को ठीक कराया जा रहा था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले में आना था। सुबह करीब दस बजे जैसे ही वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। जानकारी दी गई की डिप्टी सीएम अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
इसकी भनक लगते ही अस्पताल में पड़ी गंदगी को साफ कराने के साथ ही टूटी पड़ी नलों की टोटियों को ठीक कराने का कार्य जोरों से किया जा रहा था। इसके अलावा परिसर में जहां-जहां पर गड्ढे थे उन्हें भराने का कार्य कराया जा रहा था। चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक पूरी तरह से ड्रेस कोड में नजर आए। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम के आगमन की जानकारी मिली थी, अस्पताल में जो कार्य कराए जा रहे थे वह रुटीन के कार्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें