जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
त्रिलोकपुर। क्षेत्र के तिवारीपुरवा गांव में एक युवक नशे की हालत में बृहस्पतिवार की शाम बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वह 11000 हजार वोल्ट की उच्च क्षमता वाली लाइन के तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। सीएचसी बड़ागांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के तिवारीपुरवा गांव निवासी बिसंभर के पुत्र करन (24) शाम को नशे में धुत था। वह गांव के ही पास निकली शारदा सहायक डबल नहर की पटरी पर पहुंचा। पटरी पर विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर के अंतर्गत लगे बिजली के खंभे पर वह चढ़ने लगा। खंभे पर चढ़ते ही करन बिजली के तारों में दौड़ रहे तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत यह घटना देखी और उसके परिवारजनों को सूचना दी। परिजन ने सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।