फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था के अनुसार पांच या उससे अधिक बूथ वाले मतदान केंद्रों पर डीएम, एसपी समेत आयोग से आने वाले अधिकारी भ्रमण कर विशेष नजर रखेंगे। इसके साथ ही इनकी निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी। जिले के छह विधानसभा क्षेत्र और एक आंशिक क्षेत्र में बनाए गए 2829 बूथों में ऐसे 31 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जिन पर पांच या उससे अधिक बूथ हैं।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व में ही मतदान केंद्र और बूथों का निर्धारण कर लिया गया था लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पांच या उससे अधिक बूथों वाले मतदान केंद्रों पर डीएम, एसपी समेत प्रेक्षक के रुप में भेजे जाने वाले अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया जाना है।
इसे लेकर जिले में ऐसे 31 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं जहां पर पांच या उससे अधिक की संख्या में बूथ बनाए गए हैं। इनमें पांच बूथों वाले 23, छह बूथ वाले छह और सात बूथ वाले दो मतदान केंद्र शामिल हैं। ऐसे में यहां मतदाताओं की संख्या भी अधिक होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में पांच या उससे अधिक बूथ वाले 31 मतदान केंद्र पर ड्रोन कैमरे भी लगेेंगे। इसकी सूचना आयोग को भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें