बाराबंकी। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब और भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मौजूदा समय में एक दिन में 120 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। लोगों को एक महीने बाद की तारीखें दी जा रही है। नए नियम के तहत अब एक दिन में सिर्फ 36 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। ऐसे में आवेदकों को करीब चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
उप संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में आवेदकों की संख्या बढ़ने लगी है। इन्हें गेट पर ही स्क्रीनिंग के बाद मास्क की अनिवार्यता के साथ अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब एक दिन में 36 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। जिससे अब आवेदकों को करीब चार माह इंतजार करना पड़ेगा। मौजूूदा समय में प्रतिदिन 120 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं और आवेदकों को तकरीबन 30 दिन का समय दिया जा रहा है। प्रतिदिन ड्राइविंग लाइसेंस बनने की संख्या घटने से आवेदकों की दिक्कतें भी बढ़ेगी।
पहले लॉकडाउन के समय के स्लॉट की तिथि वाले आवेदकों को बुलाकर तेजी से पेंडेंसी खत्म की गई। अब शासन से निर्देश के बाद आवेदन करते समय आवेदकों को एक माह की स्लॉट डेट मिल रही है। उस तिथि पर वह कार्यालय पहुंचकर बायोमीट्रिक कराकर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत एक दिन में सिर्फ 36 ड्राइविंग लाइसेंस ही बनाए जाएंगे। ऐसे में आवेदकों को करीब चार महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में अब एक दिन में 36 ड्राइविंग लाइसेंस ही बनाए जाएंगे। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी।
- पंकज सिंह, एआरटीओ प्रशासन