फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो शिफ्टों में सफाई कूड़ा की भी तुरंत उठान

Tue, 02 Jan 2018 11:44 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पालिका परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की सूरत सवांरने व साफ सुथरा रखने के लिए नगरपालिका परिषद की कवायद तेज हो गई है। अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के साथ बैठक कर साफ सफाई पर चर्चा की और सुझाव मांगे। इसके अलावा शहर में दो शिफ्टों में सफाई व रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। साफ सफाई के बाद तुरंत कूड़े की उठान की भी व्यवस्था की गई है। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका परिषद ने रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन


जिसमें रात में नौ बजे से सफाई कराकर कूड़े का उठान कराया जा रहा है। रात्रिकालीन सफाई अभियान में पहले चरण में व्यवसायिक क्षेत्र का चयन किया गया है। इसमें धनोखर चौराहा से घंटाघर मेन रोड, धनोखर चौराहे से नाका सतरिख, डीएम आवास से पटेल तिराहा, छाया चौराहा से रेलवे स्टेशन आदि शामिल हैं। 

दो शिफ्टों में शुरू हुई सफाई 
शहर को साफ सुथरा रखने के लिए दो शिफ्टों में सफाई शुरू की गई है। पहली पाली में सुबह छह बजे से ग्यारह बजे और दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे तक सफाई कराई जा रही है। सुबह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। नए वार्डो में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बैठक में ईओ ने मांगे सुझाव 
संपूर्ण समाधान दिवस से लौटने के बाद अधिशासी अधिकारी ने गांधीनगर वार्ड में स्वच्छता समिति के साथ बैठक की। जिसमें साफ सफाई कराने को लेकर चर्चा की और साफ सफाई बेहतर से हो इसके लिए सुझाव भी मांगे। ईओ ने कहा डोर टू डोर कलेक्शन व प्रतिदिन सफाई व कूड़े की उठान होगी। यदि कोई कर्मचारी नहीं आता है तो उसकी सूचना तुरंत दें। ईओ ने साफ सफाई रखने के लिए समिति से सुझाव भी मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें