फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन ब्याही युवती के मां बनने का मामला: अब डीएनए टेस्ट से पता चलेगा कौन है पिता, गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी

Tue, 22 Nov 2022 11:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में एक बिन ब्याही युवती के मां बनने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में बिन ब्याही युवती के मां बनने के मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उससे पूछताछ में जुटी है। एसपी ने युवती व उसके परिवार की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को बिन ब्याही युवती ने एक नवजात को जन्म दिया था। दूसरे दिन नवजात की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के कुछ लोगों ने युवती व उसके परिजनों को परेशान करने का प्रयास किया था। इस पर आठ लोगों का चालान शांतिभंग में किया गया था। पहले तो पुलिस ने मामला रफादफा करने की कोशिश की मगर बात जब एसपी दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें - मैनपुरी तो झलक है, रिश्तों की परख लोकसभा चुनाव में, शिवपाल ने खुद को अखिलेश पर छोड़ा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 4.27 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनेंगे शहरों की सरकार, 2017 की तुलना में 91.44 लाख वोटर बढ़े
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को गांव के ही आरोपी युवक सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का पिता कौन है।

एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इससे यह साबित होगा कि नवजात का पिता कौन है। इसके लिए आरोपी युवक के साथ उस कपड़े से अवशेष के नमूने लिए जाएंगे जिसमें नवजात को लपेटा गया था। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें