फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खराब प्रदर्शन वाले विभागों को डीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले विभाग बृहस्पतिवार को डीएम के निशाने पर रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभाग की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नही है। उन्होंने इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए और कहा लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति व रैंकिंग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सी, डी और ई श्रेणी में आने वाले विभागों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने जल-जीवन मिशन, सड़क निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, फैमिली आईडी, मध्यान्ह भोजन, छात्र उपस्थिति, पर्यटन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति जानी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री योजना ग्रामीण, ग्रामीण अभियंत्रण, सेतु निर्माण, किसान सम्मान निधि, मनरेगा, दुग्ध, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, युवा स्वरोजगार, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण आदि योजनाओं में प्रगति को और तेज लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, डीडीओ भूषण कुमार, मीनाक्षी श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, राकेश तिवारी, संतोष देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें