फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर हुए सौंदर्यीकरण में कमियां, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के प्रमुख चौराहों पर हो रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने अपने अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। कमियां दिखने पर नाराजगी भी जताई और गुुणवत्ता पूर्ण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शनिवार की दोपहर एसडीएम सदर अभय पांडेय के साथ शहर के निर्माणाधीन सिविल लाइन, नाका सतरिख और पल्हरी चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेब्रा पार्क का भी हाल देखा। जिलाधिकारी ने सिविल लाइन चौराहे पर सड़क खराब दिखने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे दुरुस्त कराकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराएं। वहीं पल्हरी चौराहे पर भी कार्य की प्रगति धीमी मिलने पर नाराज दिखाई दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कार्य को जल्दी से जल्द पूर्ण कर लिया जाए ताकि बारिश के चलते व्यवधान न उत्पन्न हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इन चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य में कोई लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौराहों के चौड़ीकरण से सुगम आवागमन और समय की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें