फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम-एसपी ने खंगाली जेल

Fri, 28 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ जिला जेल का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों, मेस, जेल परिक्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों की जांच की। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और निगरानी तंत्र को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम और एसपी ने बंदियों से मिलने वाले व्यक्तियों की एंट्री व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को साफ-सफाई, सतर्कता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों के निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी, वहीं कुछ कमियों को मौके पर ही सुधारने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें