हैदरगढ़। ब्लॉक हैदरगढ़ के बारीखेरा गांव निवासी अशोक (22) को खांसी से परेशान होने के बाद सिरप पीने पर खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बृहस्पतिवार देर शाम अशोक को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया था। अशोक के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि उसे कई दिनों से खांसी की शिकायत थी। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर से कोई सिरप लाकर पीया, जिसके तुरंत बाद उसे खून की उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडेय ने बताया कि जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
(संवाद)