फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खाद वितरण और धान खरीद का डीएम ने देखा हाल

Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खाद वितरण और धान खरीद का हाल जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को देखा। इस दौरान उन्होंने देवा स्थित धान क्रय केंद्रों और फतेहपुर की रजौली स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति का जायजा लिया। किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

देवा के क्रय केंद्र प्रथम एवं द्वितीय पर केंद्र प्रभारी सौरभ कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान रामफल का 70 क्विंटल और राम बिलास का 10.40 क्विंटल धान तौला जा रहा था। किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन मिल गए हैं और धान बेचने में कोई परेशानी नहीं है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने रजौली सहकारी समिति में उर्वरकों की उपलब्धता देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें