फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन दिन बचे तो जिला योजना की बैठक की आई याद

Tue, 28 Mar 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिला योजना की बैठक वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन दिन शेष बचे हैं, तब अफसरों को बैठक कराने का होश आया है। या यूं कहा जाए कि ये बैठक सिर्फ कागजी खानापूरी और औपचारिकता निभाने तक ही सीमित रहेगी। डीआरडीए के सभागार में प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को चार अरब 45 करोड़ 27 लाख की कार्ययोजनाओं पर मुहर लगेगी। ये बैठक कितना सार्थक होगी ये तो समय बताएगा, पर पूरे वर्ष इस बैठक के न होने के पीछे जिले में कोई प्रभारी मंत्री न होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन



मालूम हो कि जिला योजना की बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संबंधित विभाग की कार्ययोजना तैयार की जाती है। इसमें जिला और राज्यांश के मद के हिसाब से बजट तैयार किया जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सत्तापक्ष से लेकर सभी दलों के विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेते हैं। खुले मंच पर अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्या को हल करने के लिए इसमें बाकायदा बजट तय किया जाता है। समय पर बैठक होने के बाद इससे कई प्रमुख कार्य भी होते रहे हैं।


इस वर्ष ये बैठक मंगलवार को दोपहर ढाई बजे डीआरडीए सभागार में होगी, जिसमें प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता में 445.27 करोड़ की कार्ययोजना का अनुमोदन कराया जाएगा। बैठक को लेकर सीडीओ एकता सिंह ने सभी विभागों से संचालित हो रहीं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार कराई। सीडीओ ने बताया कि जिले में प्रभारी मंत्री न होने के कारण अब तक बैठक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन




अस्पताल व सड़कें कराईं दुरुस्त
प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां लगे आरओ व वाटर कूलर इत्यादि को ठीक कराया गया है। इसके साथ ही नए वाटर कूलर लगाने की तैयारियां चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से देवा रोड समेत अन्य मार्गों पर पैच कार्य कराए गए हैं। हालांकि अभी निरीक्षण का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें