फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएम पंचायत प्रोत्साहन योजना में सिधियावां को प्रथम स्थान

Tue, 28 Mar 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में किया गया है। इनमें हैदरगढ़ की सिधियावां को पहला स्थान मिला है, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान के लिए मसौली की दो, फतेहपुर व रामनगर की एक-एक ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इनको मिली पुरस्कार की धनराशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए पहले स्थान पर हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत सिधियावां का चयन किया गया है। यहां बनाए गए पंचायत भवन का लोकार्पण करने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य स्वयं पहुंचे थे और इसी तर्ज पर सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन विकसित करने के निर्देश दिए थे। सिधियावां को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।


इसके साथ ही विकास खंड मसौली की न्यामतपुर व चिलौकी को दूसरे स्थान के लिए चयनित किया गया। दोनों को साढ़े सात-सात लाख रुपये दिए गए हैं। तीसरे स्थान पर फतेहपुर की असोहना व रामनगर की अल्लापुर रानीमऊ को चयनित किया गया है। इन्हें तीन-तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया हैै। पुरस्कार में मिली रकम को गोशाला की मरम्मत व रखरखाव, एसएलडबल्यूएम, आय स्रोतों की वृद्धि, पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था, लाइब्रेरी की स्थापना, टीकाकरण हेल्थ शिविर आदि मदों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन



पंचायती राज के निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को आवंटित धनराशि से संंबंधित मदों में कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पांचों ग्राम पंचायतों में डीपीआर तैयार कर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें