फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
06- बाराबंकी। शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की कुछ इस तहर उड़ाई जा रहीं धज्जियां। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना जैसी महामारी से बचाने और लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में दुकानें खोलने का फॉर्मूला लागू किया, लेकिन यह बेअसर होता दिखाई दे रहा है। बुधवार को शहर की दुकानों, बैकों और चौराहों पर लोगों की खासी भीड़ नजर आई। इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

जिले में आए दिन मिल रहे कोरोना के मरीजों ने प्रशासनिक अमले को उलझा कर रख दिया है। पूरा का पूरा तंत्र इन दिनों हॉटस्पॉट इलाकों और होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी में लगा हुआ है। शहर में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे शहर को सील करा दिया था, लेकिन व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी ने जिलेभर में दुकानें खोलने का फॉर्मूला लागू करते हुए एडवायजरी जारी की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि इसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाए और इसका जिम्मा व्यापारियों को सौंपा गया था।
यह भी कहा गया था कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए, लेकिन बुधवार को शहर में धनोखर चौराहे से घंटाघर वाले जाने मार्ग को छोड़ दिया जाए तो धनोखर चौराहे से नाका सतरिख, धनोखर चौराहा से निबलेट तिराहा और निबलेट तिराहा से छाया चौराहा तथा छाया चौराहा से सिविल लाइन जाने वाले मार्गों की सभी दुकानें खुली हुई थी। यहां पर खुली दुकानों पर खरीदारों की भीड़ भी नजर आई, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता कहीं नहीं दिखाई दिया। दुकानों से लेकर सड़कों और बैंकों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे लोग पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं और दोपहिया और चौपहिया वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पूरी तरह से अनुपालन कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने व्यापारियों को पहले ही दे दिए हैं। इसके बाद भी अनदेखी की जा रही है तो गलत है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अभय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें