फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिता की मौत के बाद युवती को आर्थिक मदद का लालच देकर एक युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर निवासी सियाराम वर्मा की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। बेटी हेमा का आरोप है कि वह अपनी मां के साथ रहती है। पड़ोसी मोहम्मद अकील ने उससे कहा कि वह आर्थिक मदद दिला सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, फोटो व अन्य कागजात देने होंगे।
इसके बाद शपथपत्र देकर 23 मई को युवती के नाम से अखबार में सूचना प्रकाशित करा दी कि उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आयशानूर रख लिया है। इसकी जानकारी जब युवती के भाइयों राकेश और विपिन को हुई तो वह हेमा से मामले की जानकारी करने लगे। हेमा ने बताया कि अकील ने उसे गुमराह किया और धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें