फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएचओ, सीवीओ और एआर कोआपरेटिव मिले नदारद

Thu, 19 Feb 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विकास भवन का निरीक्षण करतेसीडीओ।
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और सहायक निबंधक सहकारिता समेत आठ कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थिति मिले। सीडीओ इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में डीएचओ प्रज्ञा उपाध्याय, सीवीओ डॉ. सुधीर कुमार, एआर कोआपरेटिव लोकेश त्रिपाठी बिना सूचना के नदारद मिले। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक अर्शिया तबस्सुम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बीईओ आशीष कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में तैनात डीपीएम नीलम रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक सुबोध कुमार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात गौरव मिश्रा, पीओ डूडा कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर संजय कुमार तिवारी और कनिष्ठ सहायक रामकुमार शुक्ला बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और समय पर कार्यालय पहुंचने की आदत डालें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें