फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर टेका माथा

Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। क्षेत्र के कोटवाधाम में लगने वाले पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले के दूसरे दिन भी भारी भीड़ रही। दूरदराज व क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर माथा टेका। मेले में कोलकाता का काला जादू, झूले बच्चों को लुभा रहे हैं, वहीं मीना बाजार में महिलाओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


समर्थ स्वामी जगजीवन दास की तपोभूमि पर चलने वाले इस पांच दिवसीय मेले में मंगलवार को भीड़ उमड़ी। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने अभरण सरोवर में आचमन के बाद बाबा की ड्योढ़ी पर पूजा-अर्चना कर आशीष मांगा। मेले में लगीं विभिन्न प्रकार की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेले में कोलकाता का जादू देखने के लिए भीड़ जुटी रही। यहां लगी मीना बाजार में महिलाओं ने चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की खूब खरीदारी की। मंदिर से लेकर पशु बाजार तक मेला खचाखच भरा दिखा। पशु बाजार में भी अच्छी नस्ल के मवेशियों की बिक्री हुई। आयोजक बड़ी गद्दी के महंत निलेन्द्र बख्श दास ने बताया कि मेला अभी तीन से चार दिन और रहेगा।




तीन पीढि़यों से कर रहे ढोलक का कारोबार
मेले में ढोलक दुकानदार फतेहपुर निवासी आलम ने बताया कि तीन पीढि़यों से कारोबार चल रहा है। इस कोटवाधाम मेले में पहले बाबा, फिर पिताजी और अब खुद ही ढोलक बेच रहे हैं। बताया कि ढोलक में अच्छी लकड़ी व सामान का प्रयोग करते हैं। इससे ढोलक की थाप दूर-दूर तक सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें