फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ब्लाॅक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

Wed, 29 Nov 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में स्थित एक जमीन की धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने में ब्लाॅक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत चार पर धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
विज्ञापन


लखनऊ के कंधारी लेन लालबाग निवासी मोहिउद्दीन हसन ने एसपी से शिकायत कर बताया कि शहर के ओबरी में उनकी पुश्तैनी संपत्ति है जो अभिलेखों में दर्ज है। वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम की ओर से इसकी जांच की जा चुकी है। इसी बीच दो दिसंबर 2016 को डालीबाग लखनऊ के नौशाद आलम, जैदपुर के नानपजान मोहल्ला निवासी रियाज अहमद, सफदरगंज के पल्हरी निवासी रईस अहमद से एक पंजीकृत अनुबंध छह माह के लिए 58 लाख रुपये में हुआ। इन लोगों ने 40 लाख रुपये दे दिए। 18 लाख रुपये बाकी रह गए और अनुबंध का समय समाप्त हो गया।

इस बीच कुलसुम बानो के नाम से एक रजिस्ट्री करवाई। मोहिउद्दीन हसन का कहना है कि इस बीच एक दिन बाराबंकी बुलाकर चार रजिस्ट्री और कराने की बात कही। यहां मोहम्मद आमिर किदवई के नाम से फर्जी रजिस्ट्री करवाकर मोहिउद्दीन को गवाह बना लिया। बीती चार नवंबर को पता चला कि इन लोगों ने पूरी भूमि पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी। इनमें रईस अहमद मसौली के ब्लॉक प्रमुख व रियाज अहमद जैदपुर के पूर्व चेयरमैन हैं। एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें