फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफीसर्स क्ल्ब में हाल समेत दो करोड़ के कार्यों का लोकर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में करीब दो करोड़ के तीन कार्यों का लोकार्पण बृहस्पतिवार को किया गया। ऑफीसर्स क्लब में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव व डीएम डॉ. आदर्श सिंह की मौजूदगी में शिलापट्टों का अनावरण हुआ। ये तीनों कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें डीएम आवास के पास ऑफीसर्स क्लब में हाल का निर्माण 58 लाख 15 हजार रुपये की लागत से हुआ है। इसके अलावा पटेल तिराहा से तहसील तक नाला निर्माण किया गया है जिसकी लागत 107 लाख है। तीसरा कार्य पटेल तिराहा से जजेज आवास तक पटरी पर इंटरलॉकिंग है।
जिसे पूरा करने में 23 लाख 40 हजार रुपये की लागत आई है। सुबह ऑफीसर्स क्लब में इन तीनों कार्यों के शिलापट्टों का अनावरण करते वक्त सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि नाला निर्माण होने से जहां पानी निकासी को लेकर राहत मिलेगी वहीं ऑफीसर्स क्लब में हाल के निर्माण से विभिन्न आयोजन व बैठकें हो सकेंगी। इस मौके नगर पालिका के ईओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3506 लाख के सात मार्गों का शिलान्यास
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 3506 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 46 किलोमीटर के सात मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया। विकास खण्ड हरख के प्राथमिक विद्यालय गिरहापुरवा मजरे अख्तियारपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें देवा चिनहट रोड से टाई कला वाया गोरिया तक, निन्दूरा के निगोहा-अटहरा रोड से बाबागंज, घुंघटेर वाया नंदपुर पलिया तक, हरख के भानमऊ सलेमपुर घाट से भानमऊ-जैदपुर-नरायनपुर तक की सड़क समेत सात सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें