फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.84 करोड़ से 23 आंगनबाड़ी भवन तैयार, उदघाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन विभागों के सहयोग से एक करोड़ 84 लाख से बने 23 आंगनबाड़ी केंद्रों मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। इसे लेकर एक कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में होगा। जहां पर मौजूद सांसद, विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में इनका लोकार्पण करेंगे। इसके साथ विभाग के पास आंगनबाड़ी केंद्रों के निजी भवनों की संख्या करीब 1200 हो जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा, पंचायती राज और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के द्वारा आठ ब्लॉकों के 23 ग्राम पंचायतों में करीब एक करोड़ 84 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया गया है। इनका शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में किया जाएगा। इसे लेकर विभाग द्वारा एक कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में किया गया है।
इसमें सांसद उपेंद्र सिंह रावत समेत भाजपा के विधायकों द्वारा इनका लोकार्पण किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन भवनों के साथ विभाग के निजी आंगनबाड़ी भवनों की संख्या बढ़कर करीब 1200 हो जाएगी। जबकि जिले में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी भवनों के लोकार्पण के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह की भी शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में बनकर हुए तैयार
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के मोहद्दीनपुर, कटोरवा मिनी, रुदलापुर, सधवापुर, खिदरापुर में। देवा ब्लॉक के गोपालपुर, बरवास द्वितीय में। हैदररगढ़ ब्लॉक के तालारुकनुद्दीनपुर, खानपुर, सड़वा, कुड़वा में। रामनगर ब्लॉक के तेलवारी, पूरेकिन्हौली, कॉप फतेहउल्लापुर प्रथम व द्वितीय में। बनीकोडर ब्लॉक के सूपामऊ में। सूरतगंज ब्लॉक के पिपरीमहार, मथुरा, उमरीशाहपुर में। निंदूरा ब्लॉक के जिंदपुर में। दरियाबाद ब्लॉक के कमोली, बिबियापुर, वीरकोठाई में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें