फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास के लिए पास हुआ 80 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मंगलवार को शहर के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। हालांकि बोर्ड की बैठक 20 मिनट में ही निपट गई। प्रभारी ईओ अभय पांडेय की अगुवाई में हुई बैठक में स्ट्रीट लाइट में धांधली का मुद्दा सभासदों ने उठाया। इसको लेकर गहमागहमी को देखते हुए प्रभारी ईओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के राम सिंह सभागार में हुई बैठक में इस वर्ष 80 करोड़ 98 लाख 93 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। जो बीते वर्ष की तुलना में करीब तीन करोड़ रुपये अधिक है। पूर्व में हुई बैठक में एजेंडा बनाकर कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई लेकिन बजट न होने से मामला फुस्स हो गया। विस्तारित क्षेत्र विकास कार्य से अछूता ही रहा। बीते वर्ष के बजट में शामिल विस्तारित क्षेत्र में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, जलनिकासी जैसे छोटे-बड़े कई कार्य कब होंगे, प्रशासन की ओर से कुछ नहीं बताया गया।
कागज पर चल रही इन योजनाओं व कार्यों को लेकर कोई सवाल नहीं करता। सभासद ताज बाबा राइन समेत कई सभासदों ने मार्ग प्रकाश व्यवस्था अधीक्षक रहीं स्मिता श्रीवास्तव पर धांधली का आरोप लगाया। अपनी कुर्सी छोड़ कई सभासद प्रभारी निरीक्षक व चेयरमैन के सामने पहुंच गए। इस दौरान सीढ़ी खरीद का भी मुद्दा छाया रहा। इस पर प्रभारी ईओ अभय पांडेय ने जांच के आदेश दिए। सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू व आसिफ ने निर्बल आय वर्ग के लिए पांच सौ आवास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा पेयजल, जलनिकासी व कूड़ा प्रबंधन कार्य कराए जाने के लिए मंथन हुआ। गहमागहमी के बीच बैठक 20 मिनट में ही निपट गई। बोर्ड की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें