फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत करने के लिए नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करा दिया है। एक निजी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मचारी हरी ड्रेस में नजर आएंगे और घर-घर से कूड़ा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन

शहर की गली मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से निकलना दूभर हो गया था। कई जगह खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा फेंका जा रहा था। अब नगर पालिका परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना फिर से शुरू की है। पूर्व में भी डोर टू डोर कलेक्शन योजना शुरू हुई थी। कूड़ा कलेक्शन निजी फर्म को दिया गया था।
मॉनीटरिंग ठीक तरीके से नहीं होने के चलते योजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी और निजी कंपनी ने कार्य बंद कर दिया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन फिर से शुरू करा दिया है। करीब एक सप्ताह के ट्रायल के बाद नियमित रूप से अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

देना होगा यूजर चार्ज
कूड़ा कलेक्शन के बाद हर घर से प्रतिमाह 30 रुपये यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। कर्मचारी अल्टरनेट आएंगे और हर घर से कूड़ा कलेक्ट करेंगे। यूजर चार्ज देने पर भुगतान की रसीद भी उन्हें मौके पर ही प्राप्त होगी।
स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी अपेक्षित है। शहर को साफ सुथरा रखने का प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता मुहिम को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- शशि श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें