फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन...

Tue, 06 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
घाघरा नदी में हुआ मूर्ति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री सिद्ध विनायक समिति ने नगर में गणेश महोत्सव मनाया। सोमवार की रात बाहर से आये कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। मंगलवार की सुबह श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन घाघरा नदी में किया गया। विसर्जन में आस पास के ग्रामीणों के साथ नगर श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


टिकैतनगर कस्बा में आयोजित गणेश पूजा की शुरुआत सोमवार शाम से हुई। सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें आसपास के गांवों से अई बालिकाओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पुरोहित बालेन्द्रधर शुक्ल द्वारा पूजन किया गया।

इसके बाद अखण्ड ज्योति का नगर भ्रमण कार्यक्रम हुआ। रात्रि में लखनऊ से आये कलाकारों ने श्रीगणेश की महिमा का गुणगान किया गया। जिसमें संध्या पांडेय ने मेरे घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो की मनमोहक प्रस्तुति की। इसके बाद बब्लू गुप्ता ने गनपति जी गणेश नू मनाइये सारे काम रास होवेंगे।
विज्ञापन


वहीं जया ने गजानन महराज पधारो दर्शन की तैयारी है। व गणपति राखौ मेरी लाज पूरन कीजै बिगडै़ काज, की प्रस्तुति की। अन्नत चावला ने कृपा करौ कृपा करौ गौरी के लाल कृपा करौ व देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन की मनमोहक प्रस्तुति की।

आये कलाकारों ने शिव-पार्वती नृत्य, मयूरी नृत्य, उड़ते हुए हुनमान जी सहित तमाम प्रस्तुतियां पेश कीं। मंगलवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन घाघरा नदी में किया गया। विसर्जन में ढोल-नगाड़ों के साथ लोग जमकर झूमे। विसर्जन से पूर्व मूर्ति को नगर के चारो मुख्य मार्गों पर घुमाया गया।

जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन किया। अबीर, गुलाल उड़ाते हुए लोग नाचते, झूमते हुये टिकैतनगर से कस्बा इचौली होते हुये घाघरा नदी के तट पर पहुंचे जहां पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, एसओ असन्द्रा अरूण कुमार द्विवेदी, राजेश शर्मा, विशाल कसेरा, धर्मराज विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें