फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मंत्री की फटकार के बावजूद खाली रही डॉक्टरों की कुर्सी

Wed, 20 Nov 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के रामसनेहीघाट सीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। 
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की फटकार का असर सीएचसी में तैनात डॉक्टरों पर नहीं दिखा। मंगलवार को यहां पर तैनात कुछ डॉक्टरों की कुर्सियां खाली नजर आईं। जिससे इलाज के लिए आए मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

आयुष्मान शिविर के दौरान सोमवार को अव्यवस्था देख राज्यमंत्री नाराज हो गए थे। उन्होंने यहां पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि जिसको काम नहीं करना है, वह इस्तीफा दे दें। लेकिन यहां पर तैनात चिकित्सकों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। मंगलवार को अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो डॉक्टर अस्पताल से नदारद दिखे। इस दौरान दंत चिकित्सक श्वेता श्रीवास्तव, महिला डॉक्टर संजना जैन व शेफाली, सर्जन डॉ. हरीशंकर व एनेस्थीसिया के डॉक्टर अनूप सैनी अस्पताल में मौजूद नहीं थे।
जानकारी करने पर कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। जिससे यहां पर इलाज को आए मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। इस बाबत एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में डॉक्टर क्याें नहीं पहुंचे, इसकी जांच कराकर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें